Yell.com पर टैक्सियों और किराए के निजी वाहनों के लिए तलाश करें।


परिणाम अंग्रेजी में नजर आएंगे

यूके में प्रयोग की जाने वाली टैक्सियों और किराए के निजी वाहन मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं। ब्लैक कैब्स या ब्लैक टैक्सी के नाम से जानी जाने वाली, हैक्ने गाड़ियां उन सवारियों को भी ले जा सकती हैं जिन्होंने अग्रिम तौर पर अपनी यात्रा बुक नहीं कराई है। कैब्स, या किराए के निजी वाहन सिर्फ उन्हीं सवारियों को ले जा सकते हैं जिन्होंने अग्रिम तौर पर बुकिंग की हो या जो मिनीकैब कार्यालय पर जाएं और वहां से कोई कैब लें।


मददगार सुझाव

  • सिर्फ लाइसेंसप्राप्त टैक्सी या मिनीकैब का ही प्रयोग करें - लाइसेंस प्लेट के लिए टैक्सी या कैब के पीछे की तरफ देखें। गैर-लाइसेंसप्राप्त टैक्सियां या किराए वाली निजी कारें बीमित नहीं भी हो सकती हैं और उनके चालक लाइसेंसप्राप्त नहीं हो सकते हैं।
  • यदि आपको अपनी टैक्सी या कैब चालक के लाइसेंसप्राप्त होने के बारे में कोई संदेह है, तो उसे अपना आईडी बैज दिखाने को कहें।
  • ऐसी सैंकड़ों टैक्सी सेवाएं और टैक्सी नंबर है जिन्हें आप चुन सकते हैं - रेस्त्रां और होटल प्राय: ही आपकी ओर से किसी प्रतिष्ठित टैक्सी या किराए वाली निजी गाड़ी को बुक करके प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
  • पहले से बुकिंग कराए बिना किराए वाले किसी निजी वाहन में कभी न बैठें (हालांकि हैक्ने गाड़ीयां, या ब्लैक कैब के मामले में आप ऐसा कर सकते हैं) - किराए वाली निजी कारों के ऐसा करने वाले चालक कानून तोड़ते हैं और ऐसी किसी यात्रा के लिए आप बीमित नहीं हो सकते हैं।
  • यदि आपको अपने किसी बड़े समूह के लिए टैक्सी सेवा का प्रयोग करना हो, या आपके पास ढेर सारा सामान हो, तो बुकिंग करते समय यह बात स्पष्ट कर दें ताकि किराए पर टैक्सी या कार देने वाली कंपनी कोई उपयुक्त वाहन भेज सके।
  • यदि आप किसी ऐसी टैक्सी का प्रयोग करने की योजना बना रहे हों जो आपको हवाई अड्डे से आपके गंतव्य स्थान तक ले जाए, तो यह सुनिश्चित करें कि आप यह जानते हों कि हवाई अड्डे पर टैक्सी किस स्थान पर खड़ी होगी।


Yell.com किस प्रकार मेरी सहायता कर सकता है?
अपने आस-पास किसी टैक्सी या कैब की तलाश करने के लिए, Yell.com के टैक्सियों और किराए के निजी वाहनों के डेटाबेस पर सर्च करें। बस ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में यूके का कोई भी स्थान लिखें, जैसे लंदन, बर्मिंघम, मैनचेस्टर या लीड्स। पूरे यूके के हजारों स्थानों में टैक्सियों और किराए के निजी वाहनों की तलाश करने के लिए Yell.com का प्रयोग करें।

Calls to 118 24 7 cost 14p per minute billed by the second with a 79p connection charge for all directory enquiries. Network costs may vary.