Yell.com पर यूके में स्कूलों और कॉलेजों के लिए तलाश करें।
परिणाम अंग्रेजी में नजर आएंगे
यूके में विभिन्न प्रकार के प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल हैं। राजकीय स्कूल आम तौर पर स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए जाते हैं। स्वतंत्र स्कूल, जिन्हें पब्लिक स्कूल भी कहते हैं, शिक्षा और कौशल विभाग (Department for Education and Skills (DfES)) द्वारा पंजीकृत किए जाते हैं, लेकिन वे खुद अपना पाठयक्रम और दाखिले के मानदंड तय करते हैं। कई अलग-अलग किस्म के कॉलेज भी हैं, जिनमें छठी कक्षा वाले कॉलेज, कला कॉलेज, कृषि कॉलेज, टेक्नोलॉजी कॉलेज और टर्शियरी कॉलेज शामिल हैं। कॉलेज ऐसे विद्यार्थियों के लिए होते हैं जो अपनी जीसीएसई की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं लेकिन स्कूली परिवेश के बाहर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।
मददगार सुझाव
- राजकीय प्राइमरी स्कूलों और सेकेंडरी स्कूलों में दाखिला स्वत:स्फूर्त ढंग से नहीं होता है। आपको काफी पहले अग्रिम तौर पर आवेदन करने की ज़रूरत होती है।
- व्यक्तिगत राजकीय स्कूलों तथा कॉलेजों और स्वतंत्र स्कूलों के लिए डीएफईएस परीक्षा परिणाम और ऑफस्टेड रिपोर्टें प्रदान करता है।
- आप अपने बच्चे के लिए अपने चुने हुए राजकीय प्राइमरी स्कूल या सेकेंडरी स्कूल में आवेदन कर सकते हैं, चाहे यह उस ''कैचमेंट क्षेत्र'' के अंदर हो या बाहर जहां पर कि आप रहते हैं। हालांकि, प्रसिद्ध राजकीय स्कूल उन बच्चों को वरीयता दे सकते हैं जो इसके नजदीक रहते हों।
- स्कूलों और छठी कक्षा वाले कॉलेजों में मुलाकात के लिए अप्वाइंटमेंट ले लें ताकि वे यह निर्णय लेने में आपकी सहायता कर सकें कि आपकों किनमें आवेदन करना चाहिए।
- यूके में अभी भी कुछ राजकीय ग्रामर स्कूल हैं, जहां प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार द्वारा दाखिला दिया जाता है।
- स्वतंत्र स्कूलों या पब्लिक स्कूलों में माता-पिताओं से फीस ली जाती है और वे दाखिले के अपने मानदंड खुद ही तय करते हैं। ये प्राय: बोर्डिंग स्कूल होते हैं। यदि आप अपने बच्चे को उसी के लिंग के स्कूल में दाखिल कराना चाहते हैं, तो आप पाएंगे कि अनेक स्वतंत्र स्कूल हैं, जबकि अधिकतर सह-शिक्षा स्कूल और राजकीय स्कूल हैं, यद्यपि इनमें अपवाद हैं।
- यूके में कई स्कूल हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों के रूप में दर्जा प्राप्त है। एक अंतर्राष्ट्रीय स्कूल अपने विद्यार्थियों को कुछ खास देशों के पाठयक्रम की शिक्षा देता है, उदाहरण के लिए, अमेरिकी पाठयक्रम।
Yell.com किस प्रकार मेरी सहायता कर सकता है?
आप पूरे यूके में स्कूलों या कॉलेजों की तलाश करने के लिए Yell.com का प्रयोग कर सकते हैं। बस ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में यूके का कोई भी स्थान लिखें, जैसे लंदन, बर्मिंघम, मैनचेस्टर या लीड्स।
