Yell.com पर यूके में रेस्त्रां के लिए तलाश करें।


परिणाम अंग्रेजी में नजर आएंगे

किसी रेस्त्रां में मुझे क्या मिल सकता है?
यूके में हजारों अलग-अलग किस्म के रेस्त्रां हैं। खास तौर पर दोपहर का सस्ता भोजन पेश करने वालों से लेकर ऐसे रेस्त्रां तक जो औपचारिक शाम का महंगा और खास डिनर पेश करते हैं। रेस्त्रां अलग-अलग किस्म के खाने पेश करते हैं, उदाहरण के लिए, शाकाहारी रेस्त्रां, इतालवी रेस्त्रां और भारतीय रेस्त्रां।


मददगार सुझाव
किसी रेस्त्रां को चुनते समय, कुछ एक चीजों को ध्यान में रखना चाहिए :

  • तय करें कि आप कौन-सा व्यंजन चाहते हैं : भारतीय, चीनी, जापानी, इतालवी, स्पेनी और अनेक और भी।
  • यदि आप लोगों के एक समूह के साथ किसी रेस्त्रां में जा रहे हैं यह जानना एक अच्छा विचार हो सकता कि क्या आपके दल के किसी व्यक्ति को किन्हीं भोजनों से एलर्जी है या कोई व्यक्ति शाकाहारी है। अग्रिम तौर पर यह पूछकर, आप इस आधार पर अपने चुने हुए रेस्त्रां की दुबारा जांच कर सकते हैं कि क्या वे आपके दोस्तों और परिवार के लिए उचित विकल्प हैं।
  • रेस्त्रां के मेन्यू की अग्रिम जांच कर लें और देखें कि क्या वे सप्ताह के किन्हीं खास दिनों में कुछ खास पेशकश करते हैं, उदाहरण के लिए, प्रत्येक मंगलवार को आप बुफे भोज खा सकते हैं।
  • अपने चुनिंदा रेस्त्रां की समीक्षाओं के बारे में तलाश करें। यह इंटरनेट के माध्यम से या यहां तक कि मित्रों अथवा परिवारों से पूछने के द्वारा भी कर सकते हैं।
  • एक बार रेस्त्रां चुन लेने के बाद अग्रिम तौर पर बुकिंग कराना सुनिश्चित करें, खासतौर पर यदि आपका कोई बड़ा समूह हो, यह सुनिश्चित करेगा कि आपके लिए एक टेबल बुक हो जाए।


Yell.com किस प्रकार मेरी मदद कर सकता है?
चाहे आप कोई फ्रेंच, इतालवी, भारतीय रेस्त्रां तलाश रहे हों या फिर पारंपरिक अंग्रेजी रेस्त्रां, Yell.com आपके नजदीक एक रेस्त्रां तलाश करने में आपकी मदद कर सकता है। बस ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में अपनी वांछित जगह टाइप करें और सर्च पर क्लिक करें।

Calls to 118 24 7 cost 14p per minute billed by the second with a 79p connection charge for all directory enquiries. Network costs may vary.