Yell.com पर यूके में भूसंपत्ति एजेंटों के लिए तलाश


परिणाम अंग्रेजी में नजर आएंगे

चाहे आप अपनी संपत्ति खरीदना चाहते हों या फिर बेचना चाहते हों, एक भूसंपत्ति एजेंट इस प्रक्रिया के प्रत्येक पहलू में आपको मदद प्रदान कर सकता है।


एक भूसंपत्ति एजेंट मुझे क्या सेवा प्रदान कर सकता है?
भूसंपत्ति एजेंसी एक व्यवसाय है जो खरीदने, बेचने, किराए पर लगाने या किसी घर, जमीन के किसी टुकड़े या अन्य भवनों का प्रबंधन करने की व्यवस्था करता है। यदि आप कोई घर बेच रहे हैं, तो भूसंपत्ति एजेंट आपकी संपत्ति को बाजार में ले जाने में मदद करता है ताकि यह संभावित खरीदारों को आकर्षित कर सके। हालांकि, यदि आप एक घर खरीद रहे हैं, तो एक भूसंपत्ति एजेंट उपयुक्त संपत्ति तलाशने के झंझट अपने ऊपर ले सकता है। एक भूसंपत्ति एजेंट आपसे ब्योरे लेगा और आपकी ज़रूरतों तथा पसंदगियों को सुनेगा और आपको ऐसी संपत्तियां प्रदान करेगा जो उनके अनुसार आपकी ज़रूरतों से मेल खाती हैं।

मददगार सुझाव


क्या आप मकान खरीद रहे हैं?

  • ये सोचें कि आपको अपने घर में क्या चाहिए - कितने बेडरूम, बाथरूम आदि और एक फेहरिस्त बनाएं कि आपकी क्या ज़रूरतें हैं और क्या-क्या हो तो अच्छा होगा।
  • यह तय करें कि आप किस इलाके में घर खरीदना पसंद करेंगे। यह सुनिश्चित करें कि उस जगह पर ज़रूरत की हर चीज हो, उदाहरण के लिए, पास ही में स्कूल, स्थानीय सुपरमार्केट, जिम आदि हों।
  • यह तय करें कि आपके पास कितना बजट उपलब्ध है। यह तय करना ज़रूरी है कि आपके पास खर्च करने के लिए कितने पैसे हैं और आप ज्यादा से ज्यादा कितना पैसा खर्च करने के इच्छुक हैं।
  • उस इलाके में अनेक भूसंपत्ति एजेंटों से मिलें और पंजीकरण कराएं - जितने अधिक एजेंट आपके लिए उपयुक्त घर तलाशेंगे, आपको अपने लिए हर तरह से सही घर पाने का उतना ही अधिक अवसर होगा!


क्या आप मकान बेच रहे हैं?

  • भूसंपत्ति एजेंट से पूछें कि आपके इलाके में इसी तरह के फ्लैट या मकान बेचने में कितना समय लगता है;
  • यह पता करें कि एक भूसंपत्ति एजेंट कितना कमीशन लेगा;
  • यह पूछें कि भूसंपत्ति एजेंट किस तरह के अनुबंध प्रस्तावित करता है;
  • यह पता करें कि भूसंपत्ति एजेंट आपके मकान या फ्लैट का विज्ञापन किस तरह से करेगा
  • यह पूछें कि क्या वे नेशनल एसोसिएशन ऑफ एस्टेट एजेंट्स के सदस्य हैं - यह एक पेशेवर संगठन है जिसके सदस्य एक ऐसी आचार संहिता से बंधे होते हैं जो यह सुनिश्चित करती है कि आपका सौदा हर तरह से उचित हो।


Yell.com मेरी मदद कैसे कर सकता है?
आपकी ज़रूरतें पूरी करने वाले किसी एस्टेट एजेंट का पता करने के लिए, बस अपनी जगह का नाम ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में टाइप करें। Yell.com आपको ऐसे एस्टेट एजेंट भी दिखा सकता है जो नेशनल एसोसिएशन ऑफ एस्टेट एजेंट्स के सदस्य हैं - बस परिणाम पृष्ठ के बिल्कुल नीचे तक स्क्रॉल करें और दिए गए लोगो पर क्लिक करें।

Calls to 118 24 7 cost 14p per minute billed by the second with a 79p connection charge for all directory enquiries. Network costs may vary.