Yell.com पर यूके में स्थित रोजगार एजेंसियों के लिए तलाश करें।


परिणाम अंग्रेजी में नजर आएंगे

नौकरी की खाली जगहों के लिए तलाश करना न सिर्फ यूके में बल्कि दुनिया भर में उत्तारोत्तार लोकप्रिय होता जा रहा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप नौकरी की खाली जगहें तलाश कर रहे हैं या फिर अपनी कंपनी के अंदर की खाली जगहों के लिए विज्ञापन देने की सोच रहे हैं, एक रोजगार एजेंसी आपकी मदद करने में समर्थ होगी।


एक रोजगार एजेंसी मेरे लिए क्या कर सकती है?
नौकरी की तलाश करने वालों के लिए :

  • अनेक रोजगार एजेंसियां विशिष्ट व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है और यदि आप किसी खास क्षेत्र में काम करने के इच्छुक हैं तो, किसी सामान्य एजेंसी में जाने के बजाय इन रोजगार एजेंसियों से संपर्क करना अधिक फायदेमंद होगा;
  • याद रखें कि एक अच्छी रोजगार एजेंसी प्रासंगिक बाजारस्थलों और इनके लिए आवश्यक कौशलों की जानकारी रखती है ताकि यह आपकी आकांक्षाओं और उपलब्ध अवसरों का मेल कर सके;
  • रोजगार एजेंसी को आपके ब्योरे मिलने के एक-दो दिन के अंदर आपसे संपर्क करना चाहिए। हालांकि, यदि आपको कुछ पता न चले तो उस रोजगार एजेंसी पर जाएं और सुनिश्चित करें कि उन्हें ये मिल गए हैं;
  • रोजगार एजेंसी से सप्ताह में कम से कम एक बार संपर्क करें ताकि यह सुनिश्चित हो कि आप उनके दिमाग की अग्रिम कतार में हैं और वे आपके लिए कोई स्थान तलाशने की पूरी कोशिश कर रहे हैं;
  • अपने अवसरों को सुधारने के लिए, स्वयं को सिर्फ एक रोजगार एजेंसी तक ही सीमित न करें - कम से कम तीन एजेंसियों से संपर्क करें;
  • किसी रोजगार एजेंसी से ऑनलाइन संपर्क करते समय, अपने व्यक्तिगत ब्योरे दाखिल करने से पहले रोजगार एजेंसियों की वेबसाइटों से उनकी गोपनीयता की जानकारी प्राप्त करें - अधिकांश रोजगार एजेंसियां अपनी निजता और गोपनीयता संबंधी नीतियां ऑनलाइन दर्शाती हैं;
  • एजेंसियों को डेटा सुरक्षा विनियमों के अधीन होना चाहिए और आपको यह जानने में समर्थ होना चाहिए कि रोजगार एजेंसी कितने समय तक आपके ब्योरे रखेगी;
  • ऑनलाइन रोजगार एजेंसी के पास अपने व्यक्तिगत घर संबंधी ब्योरे जमा करने से बचें - आप उन्हें संपर्क करने की वैकल्पिक पद्धतियां, जैसे ईमेल, दे सकते हैं।


मददगार सुझाव
यदि आप किसी रोजगार एजेंसी के पास जाने या संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, तो निम्न को सुनिश्चित करें :

  • आपने उपयुक्त ढंग के कपड़े पहने हों। स्वयं को अच्छी तरह प्रस्तुत करने के लिए, व्यावसायिक कपड़े पहनना लोगों के लिए एक सामान्य बात है।
  • यदि आपने रोजगार एजेंसी से कोई अप्वाइंटमेंट लिया है, तो तय समय से 5 मिनट पहले पहुंचना सुनिश्चित करें। समय पर होना महत्वपूर्ण होता है।
  • रोजगार एजेंसी में जाते समय आपके पास अपनी सीवी या रेज्यूमे की एक नवीनतम प्रति होनी चाहिए।


Yell.com किस प्रकार मेरी सहायता कर सकता है?
Yell.com के पास पूरे यूके के हजारों स्थानों पर स्थित रोजगार एजेंसियों का एक विस्तृत डेटाबेस है, ताकि इसमें से अधिकांश आदर्श स्थान पर आपकी आदर्श नौकरी की तलाश कर सके।

Calls to 118 24 7 cost 14p per minute billed by the second with a 79p connection charge for all directory enquiries. Network costs may vary.